GATE 2027 Admission Form: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी
GATE 2027 Admission Form को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। GATE 2027 का आयोजन IIT Madras द्वारा किया जा रहा है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार GATE 2027 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

GATE 2027 Registration Date
पहले GATE 2027 registration की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को होनी थी, लेकिन IIT Madras ने इसे संशोधित करके 27 अगस्त 2026 कर दिया है। नई आधिकारिक तारीखें इस प्रकार हैं:
Registration शुरू: 27 अगस्त 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026
GATE 2027 Exam: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
Result: 19 मार्च 2027
GATE 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
GATE 2027 में किसी मान्यता प्राप्त undergraduate programme के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। Engineering, Technology, Architecture, Science, Commerce, Arts और Humanities जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थी पात्र हो सकते हैं। GATE 2027 के लिए कोई age limit नहीं है और परीक्षा देने की संख्या पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।
ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन के सामान्य चरण इस प्रकार हैं:
GATE 2027 Application Form
रजिस्ट्रेशन (Registration):
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- GOAPS (GATE Online Application Processing System) पोर्टल खोलें।
- DigiLocker के माध्यम से अपनी जानकारी सत्यापित करें।
- एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड बनाएं।
व्यक्तिगत विवरण (Personal Details):
- नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और पता भरें।
- अपनी लाइव फोटो (फेस कैप्चर) दें।
शैक्षणिक योग्यता (Academic Details):
- अपनी डिग्री, कॉलेज का नाम, पता और पिन कोड दर्ज करें
पेपर और शहर का चयन (Test Paper & City)
परीक्षा का पेपर (कुल 30 विषयों में से) और यदि लागू हो तो दूसरा पेपर चुनें।
परीक्षा के लिए शहरों के विकल्प चुनें
दस्तावेज़ अपलोड (Document Upload):
तय साइज और फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
फीस भुगतान और सबमिशन (Fee Payment)
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (नेट बैंकिंग/यूपीआई/कार्ड) करें।
फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
एक candidate एक या दो GATE papers के लिए आवेदन कर सकता है। दो papers के लिए अलग-अलग form बनाने की आवश्यकता नहीं है; permitted combination के अनुसार एक ही application में विकल्प चुना जाता है।
GATE 2027 के बाद Admission
Integrated Ph.D.: विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र सीधे शोध आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
M.Tech/M.E. इन IITs/NITs: COAP (Common Offer Acceptance Portal) के माध्यम से IITs में और CCMT (Centralized Counselling for M.Tech/M.Arch/M.Plan) के माध्यम से NITs और IIITs में काउंसलिंग होती है
विदेश में पढ़ाई: सिंगापुर (NUS, NTU) और जर्मनी के कई विश्वविद्यालय सीधे GATE स्कोर को मान्यता देते हैं।
नौकरी के अवसर (Jobs through GATE)
Junior Research Fellowship (JRF): अनुसंधान और विकास (R&D) संगठनों में फेलोशिप के मौके मिलते हैं।
PSU Recruitment: गेल, आईओसीएल और एनटीपीसी जैसी महारत्न और नवरत्न कंपनियां गेट स्कोर के जरिए इंजीनियर पदों पर भर्ती करती हैं।


