📋
SarkariAlart
🔴 LIVE
GATE 2027 Admission Form: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारीNTPC NGEL Engineer Executive Online Form 2026 – 147 पदों पर भर्तीBihar STET Online Form 2026 – बिहार STET ऑनलाइन फॉर्म 2026RSSB Computer Instructor Exam City Notice 2026: 3951 पदों के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्डGIMS Noida Staff Nurse Recruitment 2026: 100 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारीMP Hospital Assistant Result 2026: Check Result, Merit List & Cut OffUP Police Constable Result 2026 Kab Aayega — July Khatam Hone Wala Hai Jane Kab Aayega ResultUPPSC PCS 2026 Last Date Kal 27 July — Abhi Apply Karein, SDM DSP BDO GATE 2027 Admission Form: आवेदन तिथि, पात्रता, फीस और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारीNTPC NGEL Engineer Executive Online Form 2026 – 147 पदों पर भर्तीBihar STET Online Form 2026 – बिहार STET ऑनलाइन फॉर्म 2026RSSB Computer Instructor Exam City Notice 2026: 3951 पदों के लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्डGIMS Noida Staff Nurse Recruitment 2026: 100 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारीMP Hospital Assistant Result 2026: Check Result, Merit List & Cut OffUP Police Constable Result 2026 Kab Aayega — July Khatam Hone Wala Hai Jane Kab Aayega ResultUPPSC PCS 2026 Last Date Kal 27 July — Abhi Apply Karein, SDM DSP BDO
Home Education CBSE 10th Exam: 2026 से साल में दो...

CBSE 10th Exam: 2026 से साल में दो बार होंगी 10वीं की परीक्षा का बड़ा फैसला!

CBSE on 10th Exam: 10वीं की परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला

CBSE साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, 2026 से होगा नया सिस्टम लागू

नमस्कार दोस्तों, अगर आपके परिवार या जानने वालों में कोई छात्र 10वीं की CBSE परीक्षा देने वाला है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं की परीक्षा को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।

अब से हर साल दो बार 10वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह नया सिस्टम 2026 से लागू होगा, और इसका उद्देश्य छात्रों को अधिक अवसर और लचीलापन (flexibility) देना है।

परीक्षा का नया शेड्यूल: February और May में दो चरण

CBSE के अनुसार, अब पहला एग्जाम चरण फरवरी में आयोजित किया जाएगा और यह हर छात्र के लिए अनिवार्य (compulsory) होगा।
इसका रिजल्ट अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा।

इसके बाद जिन छात्रों को लगेगा कि वे बेहतर कर सकते थे या किसी कारणवश अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, उनके लिए दूसरा अवसर मई महीने मेंमिलेगा। यह optional exam होगा।

दूसरे चरण का रिजल्ट जून तक आने की उम्मीद है। छात्र इनमें से जिस परीक्षा में बेहतर स्कोर करेंगे, उसी स्कोर को फाइनल माना जाएगा।

Flexible स्कीम: तीन Subjects तक दोबारा परीक्षा का विकल्प

इस नए सिस्टम में छात्रों को 3 विषयों तक दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यानी मान लीजिए किसी छात्र को Mathematics, Science और SST में कम अंक आए हैं, तो वह इन तीनों विषयों के लिए मई वाले optional exam में फिर से शामिल हो सकता है।

यह बदलाव New Education Policy (NEP) के अंतर्गत किया गया है, जिसमें छात्रों को कम प्रेशर और ज्यादा अवसर देने पर जोर है।

जनता की राय के बाद लिया गया फैसला

इस निर्णय को लागू करने से पहले CBSE ने पब्लिक ओपिनियन (जनता की राय) भी मांगी थी। बहुत से अभिभावकों और शिक्षकों ने इस प्रकार के बदलाव को सकारात्मक बताया।

CBSE ने यह स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल बोर्ड एग्जाम के सिस्टम में होगा। इंटरनल असेसमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) पहले की तरह एक बार ही होगा, उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

नया सिस्टम क्यों है फायदेमंद?

  • छात्र अगर बीमार हों या किसी कारणवश अच्छा प्रदर्शन न कर पाएं तो उन्हें एक और मौका मिलेगा।
  • बोर्ड का डर कम होगा और छात्र मन से पढ़ाई कर सकेंगे।
  • मल्टीपल अटेम्प्ट की सुविधा से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • स्कोर को सुधारने का यह अवसर बहुत सारे छात्रों के करियर में बड़ा फर्क ला सकता है।

✅ और इस sarkarialart.in  को bookmark करना न भूलें ताकि आप future में भी one‑click guide पा सकें ।

Related Posts